All About Dinesh Lal Yadav ( Nirahua ) Age, Wife, Height, Bio, Family

You are currently viewing All About Dinesh Lal Yadav ( Nirahua ) Age, Wife, Height, Bio, Family

दिनेश लाल यादव जीवनी हिंदी में – आयु, पत्नी, ऊंचाई, जीवनी, परिवार, माता-पिता, कुल मूल्य, फिल्म कैरियर, राजनीतिक कैरियर, पुरस्कार और वेब सीरीज़ ( Dinesh Lal Yadav Biography in Hindi – Age, Wife, Height, Bio, Family, parents, net-worth, film career, political career, awards, and web series )

आज हम इ आपको ऐसे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ना कि अपने अभिनय कि चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में लोकप्रिय हुए हैं बल्कि आज पुरे भारत में इनके अभिनय की प्रशंसा की जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री जाने माने फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव की, जिन्हे निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को आजकल को नहीं जानता, इनके प्रशंसक आपको यूपी बिहार के अलावा पूरे भारत में देखने को मिलेंगे। क्योंकि यह भोजपुर फिल्म जगत के हाईएस्ट पैड एक्टर में से एक है। इन्होने अपनी उपलब्धि कड़ी मेहनत और संघर्ष के बदौलत हासिल की है। तो चले जानते हैं, अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले दिनेश लाल यादव के बारे में।

कौन हैं दिनेश लाल यादव [ who is Dinesh Lal Yadav ]

दिनेश लाल यादव जिन्हें पूरा देश निरहुआ के नाम से जानते हैं। यह एक भारतीय गायक और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हैं, जो कि भोजपुरी फिल्म जगत में अपने अभिनय के लिए जाए जाते हैं। इनका जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। निरहुआ ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 2006 में आई भोजपुरी फिल्म हमका ऐसा वैसा ना समझा से की। वर्तमान में दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने निरहुआ नंबर 1, परिवार, निरहुआ रिक्शेवाला, गंगा जमुना सरस्वती, रखवाला आदि जैसी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा दिनेश लाल यादव को 2012 के bigg boss सीजन 6 में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था ।

Important Knowledge About Dinesh Lal Yadav

question ( प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नामदिनेश लाल यादव
nickname/उपनामनिरहुआ
DOB/जन्म तिथि2 फरवरी 1979 (उत्तर प्रदेश, गाजीपुर)
profession/पेशागायक और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेता
parents/माता-पिताकुमार यादव/ चंद्रा ज्योति देवी
wife/पत्नीमनसा देवी
net-worth/कुल मूल्य7.5 करोड़
debut film /पहली फिल्महमका ऐसा वैसा ना समझा
religion/धर्महिंदू धर्म
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
about Dinesh lal Yadav in hindi

Dinesh lal Yadav Family ( दिनेश लाल यादव का परिवार )

2 फरवरी 1979 को जन्मे दिनेश लाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। यह गाजीपुर के छोटे से गांव टंडना से तालुक्क रखते हैं, जिनके पिता का नाम कुमार यादव और मां का नाम चंद्रा ज्योति देवी है। इसके अलावा दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के परिवार में उनके दो भाई और तीन बहन हैं, जिनमें भाई का नाम विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव है, तथा बहनों का नाम ललिता यादव, सुशीला यादव और आशा यादव है।

अगर बात करें निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की शुरुआती पढ़ाई की, तो उन्होंने West Bengal Council Higher Secondary School से अपनी पढ़ाई की। साथ ही दिनेश लाल यादव को बचपन से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी, इसलिए आज वह ऐसे मुकाम पर खड़े हैं, जहां उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि एक वक्त ऐसा भी होगा जब लोग उन्हें अपने नाम से ज्यादा निरहुआ के नाम से जाने जाएंगे। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर को बनाने के लिए काफी लंबा सफर तय किया। तो चलए जानते हैं, उनके फिल्म करियर के बारे में।

दिनेश लाल यादव का फिल्मी का करियर

Dinesh Lal Yadav Career & Struggles

जैसा कि हमने बताया दिनेश लाल यादव को बचपन से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी, जिसके चलते दिनेश लाल यादव ने अपना करियर एक्टिंग में ही बनाने का निर्णय लिया। पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण कई परेशानियों की दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन दिनेश लाल यादव का एक्टिंग में जुनून देकर उनके परिवार वालों ने भी उनका साथ दिया, जिसकी वजह से उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने को मौका मिला। इसके बाद दिनेश लाल यादव ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 2006 मे आई भोजपुरी फिल्म हमका ऐसा-वैसा ना समझा से की। दिनेश लाल यादव ने इस फिल्म में काफी अच्छा रोल निभाया था, जिसके चलते उन्हें आगे भी फिल्मों में काम करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।

इसके बाद उन्हें साल 2006 में आई फिल्म Chalat musafir moh liyo re फिल्म में शानदार काम किया था, जिसमें उन्होंने निरहुआ का किरदार किया था। लेकिन दिनेश लाल यादव को अपने करियर में असली पहचानता मिली जब साल 2008 में आई भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में उन्हें निरहुआ नाम की भूमिका निभाने को मिला। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे हिट फिल्म में से एक ही जिसने दिनेश लाल यादव को एक नई पहचान दी थी। इस फिल्म के चलते दिनेश लाल यादव एक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक उभरते हुए सुपर स्टार के रूप में नजर आने लगे।

इसके बाद दिनेश यादव को कई भोजपुरी फिल्म के लिए ऑफर आने लगे, इसके बाद होने 2008 से लेकर 2011 तक कई फिल्मों में काम किया, दिनेश लाल यादव ने प्रतिज्ञा, परिवार, विधाता, रंगीला बाबू, निरहुआ नंबर 1, दिल, दुश्मनी आदि जैसे सुपरहिट भोजपुरी फिल्म में शानदार अभिनय किया।

जानिए भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने फ़िल्म अभिनेता केसारी लाल यादव के बारे में।

TV Debut And High Budget Films (2012-2018) – टीवी डेब्यू और हाई बजट फिल्में

2006 से लेकर 2011 तक दिनेश लाल यादव का करियर काफी अच्छा रहा था, उन्होंने एक से एक बढ़कर फिल्मों में काम कर उन फिल्मों को सुपरहिट बनाया। लेकिन 2012 से लेकर 2018 तक उनका करियर पहले से भी बेहतर रहा. क्योंकि 2012 की भोजपुरी फिल्म गंगा जमुना सरस्वती जो की सुपरहिट फिल्मों हमसे एक और उसमे निरहुआ ने शानदार अभिनय किया था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के अलावा भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरहिट अभिनेत्री रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े भी मौजूद थी।

यहां तक दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काफी नाम बना चुके थे, और उन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाने लगा। निरहुआ को अपनी फिल्म 2012 में गंगा देवी में काम करने का मौका मिला, जहां उन्होंने बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आए। इसके बाद साल 2013 की फिल्म रखवाला में सत्य प्रकाश की भूमिका करते हुए नजर आए। यही नहीं दिए दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी मूवी में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्म की सर्वश्रेठ अभिनेत्री अमरपाली दुबे भी अभिनय करती हुई नजर आई।

इसके बाद दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ चलन लंदन भोजपुरी फिल्म जगत की जानी मानी फिल्म थी जो कि लंदन में शूट होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म थी। अब यू तो दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे, इसीलिए दिनेश लाल यादव ने कई फिल्म में निरहुआ का रोल किया जिसके बाद यूपी बिहार के अलावा पूरा देश इन्हे आज निरहुआ के नाम से जानते हैं।

Dinesh lal Yadav web series

भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव यही नहीं रुके क्योंकि उन्होंने 2019 में हीरो वर्दी वाला के साथ अपना ओटीटी कि शुरुआती की। यह भोजपुरी भाषा की पहली ऐसी वेबसीरीज थी, जिसकी शुरुआत दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने की थी। इसके बाद साल 2021 में आई फिल्म हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी में गजब का किरदार किया। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के अलावा अभिनेत्री अमरपाली दुबे भी नजर आई जिन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ काफी शानदार किरदार निभाया था।

राजनीति में करियर ( career in politics )

भोजपुरी फिल्म के अलावा दिनेश लाल यादव ने अपनी राजनीति करियर की शुरुआत तब की जब वह 27 मार्च 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिस्सा बनें। उन्हें 3 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ लोकसभा का टिकेट मिला , जहा उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि 259,874 के अंतर से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से हार गए।

Dinesh lal Yadav wife

  • मनसा देवी ( Mansa Devi )

dinesh lal yadav age

  • 43 साल ( 2022 )

dinesh lal yadav movies

MovieYear
हमका ऐसा वैसा न समझा2006
चलत मुसाफिर मोह लियो रे2006
निरहुआ रिक्शा वाला2008
प्रतिज्ञा2008
परिवार2008
चलानी के चलल दुल्हन2008
रंगीला बाबू2009
निरहुआ नंबर 12009
निरहुआ चलल ससुराल2011
गंगा जमुना सरस्वती2012
गंगा देवी2012
रखवाला2019 लल्लू की लैला2013
निरहुआ हिंदुस्तानी2014
पटना से पाकिस्तान2015
बीवी नंबर 12015
बम बम बोल रहा है काशी2016
निराहू सातल रहे2017
सिपाही2017
बॉर्डर2018
निरहुआ चलल लंदन2018
शेर-ए-हिंदुस्तान2019
लल्लू की लैला2019
dinesh lal yadav movies

Dinesh Lal Yadav Awards & Achievements

yearcategoryawards
2016Best ActorInternational Bhojpuri Film Awards
2017Jubilee Star AwardInternational Bhojpuri Film Awards
2018Best ActorInternational Bhojpuri Film Awards
Dinesh Lal Yadav Awards & Achievements

FAQ

निरहुआ दिनेश लाल यादव कौन है?

एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक।

दिनेश लाल यादव की पहली फ़िल्म कौन सी थी?

हमका ऐसा वैसा ना समझा। (2006)

दिनेश लाल यादव का जन्म कब हुआ?

2 फरवरी 1979 को।

दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम क्या है?

मनसा देवी।

See also – इन्हे भी पढ़े

भारतीय फ़िल्म निर्माता रोहित शेट्टी का जीवन परिचय।

बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन है।

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम दिनेश लाल यादव को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?