अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi

You are currently viewing अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi
  • Post category:Celebrities

Ajay Devgan Biography in Hindi – age, wife, DOB, birthplace, family, parents, film career, awards, and more (अजय देवगन की जीवनी हिंदी में – उम्र, पत्नी, जन्मतिथि, जन्म स्थान, परिवार, माता-पिता, फिल्मी करियर, पुरस्कार, और बहुत कुछ)

one of the greatest Bollywood actors in india

अजय देवगन एक भारतीय अभिनेता फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करते हैं। इनका जन्म 2 अप्रैल 1969 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने फिल्म एक्टर हैं, जो भारत के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1991 में फूल और कांटे से की, और आज दिलजले, कच्चे धागे, गोलमाल, सिंघम और तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए काफी प्रसिद्ध है। साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए अजय देवगन को फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यही नहीं साल 2016 में अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अजय देवगन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओ में से एक हैं, क्योंकि उन्होंने अपने फिल्म करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्म दी है। उन्होंने अपने करियर में लोगों का खूब इंटरटेनमेंट किया है चाहे वह एक्शन से हो या कॉमेडी। अपने शानदार अभिनय के चलते आज अजय देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता में से एक है। साथ ही वह एक लेजेंड के तौर पर भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। साल 2020 में तानाजी फिल्म में अजय देवगन का किरदार बेहद ही शानदार रहा था, जिसकी वजह से लोगों ने अजय देवगन का किरदार को काफी पसंद किया।

Ajay Devgan Biography in Hindi – अजय देवगन के बारे में जानकरी

name/नामअजय देवगन
DOB/जन्म तिथि 2 अप्रैल 1969
birthplace/जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
age/आयु53 साल
profession/पेशाभारतीय अभिनेता
family/परिवारवीरू देवगन/वीणा
wife/पत्नीकाजोल
wedding date/शादी की तारीख24 फरवरी 1999
career start/करियर की शुरुआत1991
first film /पहली फिल्मफूल और कांटे
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Ajay Devgan Biography in Hindi

Ajay Devgan family & education |अजय देवगन परिवार और शिक्षा

भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन है, जो हिंदी फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफर थे, साथ ही उनकी मां वीणा देवगन एक फिल्म निर्माता थी। अजय देवगन का एक भाई भी है, इसका नाम अनिल देवगन है जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक फिल्म निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर हैं। इसके साथ ही उनकी बहन का नाम नीलम और कविता देवगन है।

read also – shraddha kapoor biography in hindi

अगर बात करें अजय देवगन की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सिल्वर बीच हाई स्कूल से की और बाद में आगे की शिक्षा उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से प्राप्त की। अजय देवगन का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है, चाहे उनके पिता हो या भाई उनके पिता का सपना था, कि वे आगे चलकर एक अभिनेता बने उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता बनने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन अभिनेता नहीं बन पाए। अपने अभिनेता का सपना पूरा ना होने के कारण उन्होंने स्टंट कोरियोग्राफर बनने का फैसला लिया और करीब 80 फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफी।

Ajay Devgan film career | अजय देवगन का फिल्मी करियर

जहां पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता हो, वहा अजय देवगन ने भी एक अभिनेता बनने का सोच लिया था, बचपन से ही एक अभिनेता बनने की चाह उन्हें एक सफल मुकाम पर ले गई। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की, जो कि उस समय की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। अजय देवगन को अपने डेब्यू फिल्म से ही काफी पहचान मिल गई थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद अजय देवगन ने फिल्म जिगर, दिल है बेताब, धनवान, विजयपथ, सुहाग, दिलवाले, हलचल और नाजायज जैसी फिल्मों में काम किया।

वर्ष 1995 में अजय देवगन ने प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल के साथ गुंडाराज फिल्म में काम किया। यह फिल्म भी बाकी फिल्मों की तरह सुपरहिट साबित हुई। इसके ठीक 1 साल बाद अजय देवगन ने 1996 में दिलजले फिल्म में काम किया, जहां उन्होंने श्याम नाम की भूमिका निभाई। उन्होंने इस फिल्म में शानदार भूमिका निभाई, जिसकी वजह से यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने में सफल रही।

biography of Ajay devgan in hindi

इसके बाद अजय देवगन ने 1997 से लेकर साल 2000 तक कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने इन वर्षों के बीच प्यार तो होना ही था, हिंदुस्तान की कसम, कच्चे धागे, हम दिल दे चुके सनम और तक्षक जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2002 में उन्होंने द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में शहीद भगत सिंह का शानदार किरदार निभाने के चलते बेस्ट फिल्म एक्टर अवार्ड के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया।

बाद में अजय देवगन ने साल 2003 में गंगाजल में अमित कुमार का शानदार किरदार किया। यह फिल्म काफी लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी, जिसमें अयूब खान. ग्रेसी सिंह और मुकेश तिवारी जैसे कुछ अभिनेता शामिल थे।

इसके बाद अजय देवगन ने टार्जन द वंडर कार, गोलमाल, सिंघम, सिंघम रिटर्न, शिवाय, गोलमाल और टोटल धमाल जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक्शन के साथ साथ कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार की भी भूमिका निभाई है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद अजय देवगन ने साल 2020 में तानाजी फिल्म में काम किया, उन्होंने इस फिल्म में प्रसिद्ध एक्टर सैफ अली खान और लोकप्रिय अभिनेत्री काजोल के साथ फिल्म में शानदार अभिनय किया।

यह फिल्म भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बन गई जिसने 400 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया। वर्तमान में अजय देवगन भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ-साथ भारत के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

awards and achievements | पुरस्कार और उपलब्धियों

  • 2002 में फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड
  • 1991 में फिल्म फूल और कांटे में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड।
  • 2003 में फिल्म दीवानगी में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए जी साइन अवार्ड।
  • साल 2002 में फिल्म कंपनी में स्टार ऑफ द ईयर मेल के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड।
  • 2002 में फिल्म दीवानगी में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड।
  • 28 मार्च 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित।

see also – इन्हे भी पढ़े

indian actor salman khan biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अजय देवगन को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?