Arijit Singh (Singer) Biography | अरिजीत सिंह का जीवन परिचय

You are currently viewing Arijit Singh (Singer) Biography | अरिजीत सिंह का जीवन परिचय
  • Post category:Singers

अरिजीत सिंह जीवनी – जन्म तिथि, आयु, करियर, परिवार, पत्नी, गायन कैरियर गीत सूची, पुरस्कार और उपलब्धियां, और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( Arijit Singh Biography – DOB, age, career, family, wife, singing career song list, awards and achievements, and some FAQ )

आज हम बात करेंगे इंडिया के टॉप सिंगर में से एक अरिजीत सिंह के बारे में, इन्होने न की इंडिया में अपने सिंगिंग के जरिये नाम बनाया है बल्कि देश विदेशो में भी अरिजीत सिंह के गानो का बोलबाला है। वह अभी तक के वन ऑफ़ द बेस्ट सिंगर में से एक रहे है। इसलिए आज हम आपको अरिजीत सिंह की जीवनी, उम्र, करियर, आदि के बारे में चर्चा करेंगे, तो चलिए जानते है, उनके शुरूआती सफर के बारे में।

अरिजीत सिंह कौन है? | Who is Arijit Singh

अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं, जिनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। यह भारत के टॉप शीर्ष सिंगर में से एक है, जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत सिंह को पहली उपलब्धि तब मिली जब इन्होने 2013 में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया। इस गाने के चलते इन्हे 6वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे शानदार गायक चुना गया। मैं फिर भी तुमको चाहूंगा, नैना, दिल शायराना, और ऐ दिल है मुश्किल जैसे गानो ने अरिजीत सिंह लोकप्रिय बना रखा है।

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh biography in hindi

name/नामअरिजीत सिंह
nickname/उपनामअरिजीत
famous for/प्रसिद्धगानों के लिए
DOB/जन्म तिथि25 अप्रैल 1987
birthplace/जन्मस्थानपश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद
age /उम्र35 साल (2022)
profession/पेशागायक और संगीतकार
parents/माता-पिताकक्कड़ सिंह / अदिति सिंह
wife/पत्नीकोयल रॉय
net-worth/नेट-वर्थ149 करोड़ रुपये
debut (singer) डेब्यू2011
first song/पहला गानाफ़िर मोहब्बत
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

अरिजीत सिंह का बचपन और शिक्षा | Arijit Singh’s childhood and education

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित जियागंज में हुआ था। उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह है, और माता का नाम अदिति सिंह है। उनके परिवार वाले बताते है की , अरिजीत को बचपन से ही म्यूजिक के काफी दिलचस्पी थी, अक्सर वह गाने गुनगुनाते रहते थे। यह सब देखते हुए अरिजीत सिंह ने अपना करियर सिंगिंग में बनाने में लगा दिया। उन्होंने बहुत कम उम्र में घर पर ही संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। चूँकि अरिजीत का पूरा परिवार म्यूजिक से जुड़ा हुआ था, इसलिए संगीत में उनके साथ पूरा परिवार खड़ा हुआ था।

उन्होंने राजा बिजय सिंह हाई स्कूल और बाद में कल्याणी विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीपत सिंह कॉलेज में अध्ययन किया। हालाँकि अरिजीत एक होनहार स्टूडेंट थे, लेकिन उनका मन संगीत की ओर ज्यादा झुका हुआ था,वह संगीत की अधिक परवाह करते थे। अरिजीत की मेहनत देख उनके माता-पिता ने उन्हें पेशेवर रूप संगीत सिखाने का फैसला लिया। अरिजीत सिंह को राजेंद्र प्रसाद हजारी द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखाया गया था और धीरेंद्र प्रसाद हजारी द्वारा तबला में प्रशिक्षित किया गया था। बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रवींद्र संगीत (रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित और संगीतबद्ध गीत) और पॉप संगीत सिखाया। नौ साल की उम्र में, उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायन के प्रशिक्षण के लिए सरकार से छात्रवृत्ति मिली।

जानिए हनी सिंह से Yo Yo हनी सिंह बनने वाले टॉप रैपर और सिंगर

अरिजीत सिंह का शुरुआती करियर | Arijit Singh’s early career

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब साल 2005 में उनके गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर रियलिटी शो फेम गुरूकुल में भाग लिया। पहले तो अरिजीत सिंह राज़ी नहीं थे। इसमें कंपोजर शंकर महादेवन जूरी पैनल में थे और उनका क्लासिकल बैकग्राउंड था, इसलिए बाद में उन्होंने इसमें हिस्सा ले लिया। हालांकि, अरिजीत इस शो को तो नहीं जीत पाए लेकिन इसके बाद उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में हिस्सा लिया, यह भी बाकि संगीत शो की तरह एक संगीत शो था। इस शो में अरिजीत का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा, क्योकि वह इस शो के विजेता घोषित किये गए। जीतने के बाद, अरिजीत ने अपना रिकाॅर्डिंग सेटअप तैयार किया बाद में उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लाॅय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया।

अरिजीत सिंह का गायकी करियर | Arijit Singh’s singing career

अरिजीत को कई भारतीय भाषाओ का ज्ञान प्राप्त था इसलिए शुरुआत में उन्होंने ने कई भाषाओं में गाने गाए, खासकर बेंगोली भाषा में उनकी अच्छी पकड़ थी. लेकिन अरिजीत सिंह सही मायने में अपनी पहचान तब मिली जब उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में काम कर कई सुपरहिट हिंदी सॉन्ग गाए। इन्होने गायकी के रूप में अपनी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म मर्डर 2 में फ़िर मोहब्बत गाने से की। इसके बाद उन्होंने Yaariyan, Saawali Si Raat, Khalbali सॉन्ग किये।

लेकिन जिस गाने की वजह से आज अरिजीत सिंह चर्चा में रहते है , वह उन्होंने 2013 में आशिकी 2 फिल्म में गाया था। गाने का नाम Tum Hi Ho था, जो लोगों की जिबा पर ऐसे चढ़ने लगा की मानो अरिजीत रातो रातो सुपरस्टार बन गए। यह सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ, बच्चा बच्चा इस गाने के बोल को गनगुनाने लगा, यही कारण है, की इस बेस्ट मोमेंट के बाद अरिजीत ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाते रहे।

अवार्ड एंड अचीवमेंट्स | Awards and Achievements

  • 2013 – Bollywood Hungama Surfers Choice Music Awards
  • 2014 – Filmfare Award for Best Male Playback Singer
  • 2019 – Filmfare Award for Best Male Playback Singer
  • 2016 – FOI Online Awards
  • 2016 – Gaana User’s Choice Icons
  • 2014 – GiMA Award for Best Male Playback Singer
  • 2016 – Star Guild Award for Best Male Playback Singer
  • 2020 – IIFA Award for Best Male Playback
  • 2015 – Mirchi Music Awards
  • 2013 – Mirchi Music Awards Bangla
  • 2018 – National Film Award for Best Male Playback Singer
  • 2021 – RMIM Puraskaar
  • 2019 – Screen Award for Best Male Playback
  • 2016 – Stardust Awards
  • 2013 – Tele Cine Awards
  • 2018 – West Bengal Film Journalists’ Association Awards
  • 2020 – Zee Cine Award for Best Playback Singer – Male

अरिजीत सिंह के गानों की सूची | Arijit Singh songs list

  • केसरिया
  • फितूर
  • शायद
  • ऐ दिल है मुश्किल
  • नशे सी चढ गई
  • देव देवा (“ब्रह्मास्त्र” से)
  • चन्ना मेरेया
  • हमारी अधूरी कहानी
  • एना सोना
  • खामोशियाँ
  • मस्कुराने (रोमांटिक)
  • तुकुर तुकुर
  • तू ही है आशिकी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

अरिजीत सिंह का बेस्ट सॉन्ग कौन सा है?

तुम ही हो।

अरिजीत सिंह की उम्र क्या है?

35 साल (2022)

अरिजीत सिंह का पूरा नाम क्या है?

इनका पूरा नाम अरिजीत सिंह ही है।

अरिजीत सिंह का जन्म कब हुआ?

25 अप्रैल 1987 को (पश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद)

अरिजीत सिंह वाइफ का नाम क्या है?

कोयल रॉय

see also – यह भी पढ़े

indian top rapper raftaar biography in hindi

guru randhawa biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अरिजीत सिंह को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?